सेना में 4 साल की सेवा पूरी करके लौटने वाले प्रदेश के जांबाज अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास सेवानिवृत्त होकर आए अग्निवीरों की पहली सूची पहुंच चुकी है, जिसके बाद उन्हें राज्य सरकार के विभिन्न महकमों में समायोजित करने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री ने आला अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियमों के तहत इन युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी नौकरियों में स्थान दिया जाए। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें