उत्तर रेलवे ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक शहर पानीपत के बीच दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए नई मेमू ट्रेन सेवा शुरू कर दी है।
ट्रेन नंबर 04417 और 04418 का संचालन 20 अक्टूबर से शुरू हो चुका है, जो 28 अक्टूबर तक रोजाना दोनों दिशाओं में चलेगी। इस मेमू ट्रेन का संचालन दिन के समय निर्धारित किया गया है, जिससे व्यस्त घंटों के अलावा दोपहर में सफर करने वाले यात्रियों को एक सुगम और किफायती विकल्प मिलेगा। Read More
