वैष्णो देवी यात्रा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वैष्णो देवी यात्रा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

हरियाणा से कटड़ा के लिए सीधी बस: कैथल, पटियाला, जालंधर के यात्रियों को मिला नया तोहफा

माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने की इच्छा रखने वाले भक्तों के लिए हरियाणा रोडवेज ने बड़ी सुविधा शुरू की है। श्रद्धालुओं की बढ़ती मांग को देखते हुए कैथल डिपो से कटड़ा के लिए सीधी स्पेशल बस सेवा का संचालन शुरू किया गया है। यह बस हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को आपस में जोड़ते हुए तीर्थयात्रियों के सफर को आसान बनाएगी। पहले यात्रियों को कटड़ा पहुंचने के लिए अलग-अलग शहरों में बसें बदलनी पड़ती थीं, लेकिन अब यह सुविधा एक ही टिकट पर सीधी उपलब्ध होगी।


जाने का रूट और समय सारिणी

ये भी पढ़ें: रोहतक से पंडोह बांध तक हरियाणा रोडवेज की नई बस शुरू, 722 रुपये में पहुंचें हिमाचल की वादियों में

कैथल से कटड़ा जाने वाली यह बस सुबह 7:20 बजे कैथल बस अड्डे से रवाना होगी। इसके बाद यह सुबह 8:20 बजे पेहोवा पहुंचेगी और सुबह 9:44 बजे पटियाला बस स्टैंड से आगे बढ़ेगी। Read More