देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। 23वीं किस्त 20 जून को जारी होने के बाद अब चार महीने का चक्र पूरा हो चुका है। विभागीय तैयारियों के अनुसार, केंद्र सरकार अगले महीने यानी नवंबर में 24वीं किस्त की 2,000 रुपये की राशि किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर कर सकती है।
योजना के नियमों के मुताबिक केंद्र सरकार पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय मदद मुहैया कराती है। यह राशि हर चार महीने के अंतराल पर 2,000-2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। इस योजना का सीधा उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती से जुड़े छोटे-मोटे खर्चों के लिए संबल प्रदान करना है। Read More
