शनिवार, 30 मई 2026

GK : सामान्य ज्ञान का सबसे कठिन सवाल, जानिए उस जीव का नाम जिसके शरीर में नहीं होता खून का एक भी कतरा

प्रकृति ने पृथ्वी पर जीवन का ऐसा ताना-बाना बुना है जिसमें कई रहस्य छिपे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार दुनिया में लगभग 87 लाख यानी 8.7 मिलियन जीवों की प्रजातियां पाई जाती हैं। इन सभी जीव-जंतुओं की शारीरिक संरचना और जीवन-प्रणाली एक-दूसरे से पूरी तरह जुदा है। आमतौर पर माना जाता है कि हर जीवित प्राणी को जिंदा रहने के लिए खून और दिल की जरूरत होती है। मगर महासागरों की गहराइयों में एक ऐसा भी जीव तैर रहा है जिसके पूरे शरीर में खून का एक कतरा तक नहीं बहता है।



अक्सर एसएससी, रेलवे और बैंकिंग जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के सामान्य ज्ञान (GK) सेक्शन में ऐसे पेचीदा सवाल पूछ लिए जाते हैं। अपनी तैयारी को पुख्ता रखने वाले छात्र भी कई बार इसका सटीक जवाब नहीं दे पाते हैं। हम यहां जिस बिना खून वाले जीव की बात कर रहे हैं, उसका नाम जेलीफिश है। जेलीफिश को पृथ्वी के सबसे प्राचीन जीवों की श्रेणी में गिना जाता है। जब धरती पर डायनासोर का वजूद भी नहीं था, उससे करोड़ों साल पहले से यह जीव महासागरों के इकोसिस्टम का एक अहम हिस्सा बना हुआ है। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें