हरियाणा सरकार ने प्रदेश की शिक्षक तबादला नीति-2026 में संशोधन करने का औपचारिक निर्णय लिया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चल रही कानूनी प्रक्रिया के बाद राज्य सरकार ने अदालत को सूचित किया कि अब 40 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिला अध्यापिकाओं को स्थानांतरण प्रक्रिया में 10 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। पीजीटी शिक्षिका सूर्या मौदगिल सहित अन्य अध्यापिकाओं ने इस नीति में अविवाहित महिलाओं की अनदेखी के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
सरकार के इस कदम से राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत वरिष्ठ महिला शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। अब तक यह लाभ केवल विधवा, तलाकशुदा और कानूनी तौर पर अलग रह रहीं महिला शिक्षकों तक सीमित था। नई व्यवस्था लागू होने से 40 वर्ष पार कर चुकीं अविवाहित शिक्षिकाएं भी अपने गृह जिले या पसंदीदा स्कूलों के विकल्प को प्राथमिकता से चुन सकेंगी। Read More
