Haryana News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Haryana News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

हरियाणा रोडवेज की नई सौगात: फतेहाबाद से सूरतगढ़ सीधी बस सेवा शुरू, जानिए पूरा टाइम टेबल

हरियाणा रोडवेज ने अंतरराज्यीय और ग्रामीण परिवहन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक नई बस सेवा शुरू की है। यह बस हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से प्रतिदिन सुबह रवाना होकर राजस्थान के सूरतगढ़ तक का सफर तय करेगी। दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में सीधी बस सेवा न होने के कारण दैनिक यात्रियों को कई बार निजी वाहनों या कई जगह बसें बदलनी पड़ती थीं।


इस नए रूट के शुरू होने से फतेहाबाद और सिरसा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ राजस्थान के हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिलों के कस्बों को सीधा जुड़ाव मिला है। नियमित यात्रा करने वाले विद्यार्थियों, किसानों और स्थानीय व्यापारियों को सस्ती और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी। Read More

बवानीखेड़ा बाईपास-कुंगड़-पुर नई सड़क को हरी झंडी: भिवानी-हांसी हाईवे NH-148B से सीधे जुड़ेंगे 10 गांव

हरियाणा सरकार ने भिवानी जिले के ग्रामीण अंचल को बड़ी सौगात देते हुए बवानीखेड़ा बाईपास से कुंगड़ और पुर होते हुए भिवानी-हांसी हाईवे (एनएच-148बी) को जोड़ने वाली नई सड़क को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले से क्षेत्र के दस गांवों के हजारों लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। 


अब इन गांवों को नेशनल हाईवे पर आने के लिए 10 किलोमीटर का अतिरिक्त घुमावदार सफर नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वे सीधे बवानीखेड़ा बाईपास से नेशनल हाईवे-148बी पर पहुंच सकेंगे। Read More

हरियाणा में टीचर ट्रांसफर पॉलिसी में बड़ा बदलाव, अविवाहित महिला अध्यापिकाओं को मिलेगा 10 अंकों का सीधा लाभ

हरियाणा सरकार ने प्रदेश की शिक्षक तबादला नीति-2026 में संशोधन करने का औपचारिक निर्णय लिया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चल रही कानूनी प्रक्रिया के बाद राज्य सरकार ने अदालत को सूचित किया कि अब 40 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिला अध्यापिकाओं को स्थानांतरण प्रक्रिया में 10 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। पीजीटी शिक्षिका सूर्या मौदगिल सहित अन्य अध्यापिकाओं ने इस नीति में अविवाहित महिलाओं की अनदेखी के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।


सरकार के इस कदम से राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत वरिष्ठ महिला शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। अब तक यह लाभ केवल विधवा, तलाकशुदा और कानूनी तौर पर अलग रह रहीं महिला शिक्षकों तक सीमित था। नई व्यवस्था लागू होने से 40 वर्ष पार कर चुकीं अविवाहित शिक्षिकाएं भी अपने गृह जिले या पसंदीदा स्कूलों के विकल्प को प्राथमिकता से चुन सकेंगी। Read More

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

दिसंबर में आ रहा है पीपीपी 2.0: अब फैमिली आईडी से खुलेगा संपत्ति, लोन और स्कूल फीस का पूरा हिसाब

 हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने तीन नए नियम लागू कर दिए हैं। अब फैमिली आईडी के जरिए ही प्रत्येक परिवार की कुल कमाई, संपत्ति, लिए गए कर्ज और बच्चों की स्कूल फीस का पूरा वित्तीय ब्योरा सामने आ जाएगा। 


अनधिकृत बदलावों और फर्जीवाड़े पर लगाम कसने के लिए सिस्टम में तीन चरणों पर स्वचालित एसएमएस अलर्ट सेवा सक्रिय कर दी गई है। इस सुधार से राज्य के लाखों परिवारों को अपने आधिकारिक रिकॉर्ड में होने वाले किसी भी बदलाव की तुरंत जानकारी मिल सकेगी। Read More

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

1.80 लाख आय वाले परिवारों की बल्ले-बल्ले: वीटा खरीदेगा दूध, हर लीटर पर 10 रुपये अतिरिक्त मुनाफा

हरियाणा सरकार ने राज्य के छोटे किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन आधारित रोजगार मॉडल तैयार किया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई 'मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना' की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया.


योजना के दायरे में उन परिवारों को शामिल किया गया है जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है. सरकार का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर दूध उत्पादन बढ़ाकर गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है. Read More

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

हरियाणा ने रचा इतिहास: स्वैच्छिक रक्तदान में लगातार तीसरी बार देश में पहला स्थान

 हरियाणा ने लगातार तीसरे वर्ष स्वैच्छिक रक्तदान में पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी मजबूती साबित की है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से तय 3.30 लाख यूनिट के लक्ष्य के मुकाबले राज्य ने 5.89 लाख यूनिट रक्त संग्रह किया, जो लक्ष्य से करीब 78 फीसदी अधिक है। प्रदेश ने 2,000 शिविरों के लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए कुल 8,189 रक्तदान कैंप आयोजित किए और 92 फीसदी स्वैच्छिक रक्तदान दर हासिल की।



स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि प्रति दस लाख आबादी पर सर्वाधिक रक्तदान दर्ज करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है। यह सम्मान नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर हरियाणा राज्य ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल को प्रदान किया गया। Read More