Friday, April 1, 2022

Chaitra Navratri 2022 7th Day Maa Kalratri Puja Vidhi Vrat Katha Mantra Aarti in Hindi

 Chaitra Navratri 2022 7th Day Maa Kalratri Puja Vidhi Vrat Katha Mantra Aarti in Hindi: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि देवी दुर्गा का सातवां अवतार हैं। ग्रंथों के अनुसार मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना करने वाले भक्त भयमुक्त रहते हैं। ऐसे मां के भक्तों को अग्नि, जल, शत्रु आदि किसी का भी भय नहीं होता।

Chaitra Navratri 2022 7th Day Maa Kalratri Puja Vidhi Vrat Katha Mantra Aarti in Hindi: मां कलारात्रि को शुभंकरी भी कहा जाता है क्योंकि मां हमेशा शुभ फल प्रदान करती हैं। हिंदु ग्रंथों के अनुसार मां कालरात्रि की पूजा करने वाला का काल नष्ट हो जाता है। यह रूप मां की वीरत और साहस के रूप में देखा जाता है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको मां कालरात्रि की पूजा विधि, व्रत कथा, आरती, मंत्र, मुहूर्त की जानकारी दे रहे हैं। हिंदू ग्रंथों के अनुसार मां कालरात्रि मां काली का ही रूप हैं। ऐसी मान्यता है कि कलयुग में सिर्फ मां कालरात्रि ही प्रत्यक्ष फल देती हैं। आपने भी महसूस किया होगा कि काली, भैरव तथा हनुमान जी की उपासना करने के बाद ही सारे काम बन जाते हैं। यह बात सच भी है क्योंकि ये ही ऐसे देवी व देवता हैं जो प्रत्यक्ष फल प्रदान करते हैं।

मां कालरात्रि पूजा विधि Chaitra Navratri 2022 7th Day Maa Kalratri Puja Vidhi



Chaitra Navratri 2022 7th Day Maa Kalratri Puja Vidhi Vrat Katha Mantra Aarti in Hindi: ज्योतिषाचार्य मदन गुप्ता सपाटू के अनुसार नवरात्र के 7वें दिन सुबह सूर्य उदय से पहले स्नान करें। स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद मंदिर में मां की प्रतिमा को गंगा जल से स्नान कराएं। गणेश जी का वंदन करें और इसके बाद मां कालरात्रि का ध्यान करें। मां को फूल, फल और मिठाई अर्पित करें। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप मां के किसी भी रूप का वंदन करें अपने सिर को ढांक कर रखें। संध्या के समय भी ऐसे ही पूजन करें।

No comments:

Post a Comment