Friday, April 1, 2022

Navratri 2022 9th Day Maa Siddhidatri Puja Vidhi Vrat Katha Mantra Aarti in Hindi

 

पूजा विधि: Navratri 2022 9th Day Maa Siddhidatri Puja Vidhi

Navratri 2022 9th Day Maa Siddhidatri Puja Vidhi Vrat Katha Mantra Aarti in Hindi: ज्योतिषाचार्य मदन गुप्ता सपाटू के अनुसार सूर्य उदय से पहले स्नान कर लें। इस दिन विशेष हवन किया जाता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री के साथ बाकी के सभी स्वरूप की पूजा की जाती है। इसलिए सर्वप्रथम गणेश जी का ध्यान करें और उनका पूजन करें। फिर देवियों के सभी स्वरूपों को प्रणाम करें और इसके बाद मां सिद्धिदात्री को नमन करें। मां का तिलक करें और फूल-फल और मिष्ठान अर्पित करें। हवन करते वक्त सभी देवी दवताओं के नाम से आहुति देनी चाहिए। इसके बाद ब्राह्मणों को दान देना चाहिए।



मां सिद्धिदात्री की कथा Navratri 2022 9th Day Maa Siddhidatri Katha

भगवान शिव ने भी मां सिद्धिदात्री की उपासना की थी, तभी उन्हें संपूर्ण सिद्धियां प्राप्त हुई थी। इसका उल्लेख देवी पुराण में मिलता है। मां सिद्धिदात्री बहुत की कृपालु हैं और ब्रह्मांड की सभी सिद्धियां प्रदान करती हैं। यही कारण है कि जीव ही नहीं बल्कि गंधर्व, यक्ष, देवता और असुर सभी इनकी आराधना करते हैं।

No comments:

Post a Comment