Friday, April 1, 2022

Chaitra Navratri 2022 Date : 2 अप्रैल से नवरात्रे आरंभ

 Chaitra Navratri 2022 Date : 2 अप्रैल से चैत्र के वासंती नवरात्र प्रारंभ होंगे जो 10 तारीख, रविवार को रामनवमी पर समाप्त होंगे। इस दिन सुबह 8ः30 पर वैधृति नामक अशुभ योग आरंभ होगा अतःघटस्थापन, अखंड ज्योति प्रज्जवलन, देवी पूजन, नववर्ष पूजन पहले ही करना चाहिए।



नल नामक विक्रमी संवत 2079, शनिवार को ही शुरू होगा। इस वर्ष का राजा शनि तथा मंत्री गुरु होगा। इस महीने राहु, 12 अप्रैल को मेष राशि में आ जाएंगे। इसके अलावा मुख्य ग्रह ,गुरु 13 अप्रैल को अपनी राशि मीन में आ जाएंगे और शनि, 29 अप्रैल से कुंभ राशि में आ जाएंगे। साथ ही 27 से गुरु -शुक्र योग तथा 29 से मंगल- शनि योग आरंभ होंगे।
इस साल 4 ग्रहण लगेंगे। पहली मई को सूर्यग्रहण, 16 मई को चंद्रग्रहण, 25 अक्तूबर को सूर्यग्रहण, और अंतः में 8 नवंबर को चंद्रग्रहण। (Chaitra Navratri 2022 In Hindi)

कुछ महत्वपूर्ण भविष्य वाणियां 

कोरोना का प्रभाव इस साल कम होता जाएगा। युक्रेन- रुस का महायुद्ध पहली मई से पहले शांत होने की संभावना है। तीसरा विश्वयुद्ध नहीं होगा। भारत सुरक्षित रहेगा। कई देश भारत की ओर विश्व शांति के लिए देखेंगे। मोदी विशेष भूमिका निभाएंगे। भारत की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी।

No comments:

Post a Comment