बुधवार, 14 जनवरी 2026

शिमला मनाली भूल जाइए, चंडीगढ़ में पड़ रही है उनसे भी ज्यादा ठंड, दिन का पारा 9 डिग्री से नीचे लुढ़का

 चंडीगढ़। चंडीगढ़ में भीषण ठंड और कोहरे के कारण 'कोल्ड डे' रहा। दिन का तापमान 8.9 डिग्री दर्ज हुआ जो शिमला से भी कम है। मौसम विभाग ने 18 से 20 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई है।

बुधवार का दिन चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला (ट्राईसिटी) के निवासियों के लिए इस सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि मैदानी इलाकों में पहाड़ों से भी ज्यादा सर्दी महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान गिरकर महज 8.9 डिग्री सेल्सियस रह गया जो सामान्य से करीब 9.5 डिग्री कम है।

पहाड़ों से भी ज्यादा सर्द हुए मैदानी इलाके



अक्सर लोग ठंड का मजा लेने के लिए पहाड़ों का रुख करते हैं लेकिन बुधवार को कुदरत का अलग ही खेल देखने को मिला। जहां चंडीगढ़ के लोग 8.9 डिग्री तापमान में ठिठुरते रहे वहीं हिमाचल प्रदेश के प्रमुख हिल स्टेशनों पर धूप खिली रही और तापमान काफी ज्यादा दर्ज किया गया।

  • शिमला: यहां दिन का तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • मनाली: यहां अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

  • श्रीनगर: कश्मीर घाटी में भी दिन का पारा 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

आंकड़े साफ बताते हैं कि चंडीगढ़ का दिन शिमला और मनाली के मुकाबले लगभग 6 डिग्री ज्यादा ठंडा रहा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें