गुरुवार, 15 जनवरी 2026

शिमला मनाली से भी ठंडे हुए हरियाणा पंजाब के शहर, बठिंडा और नारनौल में कंपकंपी छूटी

 उत्तर भारत में सर्दी का सितम अपने चरम पर है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार का दिन हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए इस सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। हालात यह हैं कि हरियाणा के हिसार में तापमान जमाव बिंदु के बिल्कुल करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार हिसार में न्यूनतम तापमान गिरकर 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। इस कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

हिसार में जमने वाले हैं हालात



हिसार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस था जो गुरुवार को और गिरकर 0.2 डिग्री पर आ गया। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। इतिहास पर नजर डालें तो हिसार में पहले भी तापमान शून्य से नीचे जा चुका है। 17 जनवरी 2023 को यहां का तापमान माइनस 1.3 डिग्री और 1 जनवरी 2021 को माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बार भी हालात वैसे ही बनते नजर आ रहे हैं। Read More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें