अगर आप काफी समय से अपने स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट नहीं कर रहे हैं, तो वॉट्सऐप का नया बदलाव आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। वॉट्सऐप अब पुराने सॉफ्टवेयर वाले स्मार्टफोन्स पर लॉगिन रोकने की टेस्टिंग कर रहा है। जानिए ऐप चालू रखने के लिए आपको फोन में क्या सेटिंग्स बदलनी होंगी।
टेस्टिंग के दौरान प्रभावित यूजर्स को लॉगिन (WhatsApp Outdated Android iOS) करते समय स्क्रीन पर एक अनिवार्य निर्देश दिखाई दे रहा है। इस संदेश में स्पष्ट लिखा है कि आगे बढ़ने के लिए पहले अपने डिवाइस का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करें। यूजर्स को अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर लेटेस्ट सॉफ्टवेयर डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। इस स्क्रीन को बाईपास या नजरअंदाज करके सीधे चैट या कॉलिंग तक पहुंचने का कोई विकल्प नहीं मिलेगा।
#WhatsAppUpdate #TechNewsHindi #WhatsAppSecurity #CyberSecurity #HaryanaNewsPost
