कृषि विभाग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कृषि विभाग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

एग्रीकल्चर या साइंस डिग्री वालों के लिए मौका, खाद-बीज की दुकान का लाइसेंस ऐसे लें

गांव और कस्बों में खेती-किसानी की जरूरतें पूरे साल बनी रहने से खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं का कारोबार एक सुरक्षित और नियमित आय का जरिया बन चुका है। राज्य सरकार के कृषि विभाग ने अब इस व्यापार के लिए लाइसेंस प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है, जिससे आवेदक घर बैठे 20 दिनों के भीतर अपना लाइसेंस हासिल कर सकते हैं। 8 से 10 लाख रुपये के शुरुआती बजट में शुरू होने वाला यह केंद्र किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार भी देता है।


खाद और बीज का थोक लाइसेंस पाने के लिए आवेदक के पास तय शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। आवेदक का विज्ञान वर्ग में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है, जिसमें केमिस्ट्री (रसायन शास्त्र) एक मुख्य विषय के रूप में शामिल होना चाहिए। Read More